फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission will be done in Uttarakhand universities and colleges this year without entrance exam

काम की खबर: 119 कॉलेजों में इस साल बिना प्रवेश परीक्षा के ही होंगे दाखिले, जानिए कहां-कहां कर सकते हैं आवदेन

Sun, 17 Apr 2022 08:57 AM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Apr 2022 08:57 AM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) के आधार पर स्नातक में दाखिले की तैयारी है। जो छात्र प्रवेश परीक्षा के आधार दाखिला नहीं पा सकेंगे उनके सामने एक विकल्प होगा। 

विज्ञापन
Admission will be done in Uttarakhand universities and colleges this year without entrance exam
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध 119 कॉलेजों में इस साल बिना प्रवेश परीक्षा के ही दाखिले होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस साल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के उस निर्देश को स्थगित रखा है, जिसमें सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से इस पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) के आधार पर स्नातक में दाखिले की तैयारी है। जो छात्र प्रवेश परीक्षा के आधार दाखिला नहीं पा सकेंगे उनके सामने विकल्प होगा कि वह राज्य विश्वविद्यालय एवं उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिला पा सकते हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड सीयूसीईटी में शामिल नहीं होगा। महाविद्यालय शिक्षकों के मुताबिक यूजीसी की नई व्यवस्था के तहत दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद प्रवेश परीक्षा होगी। प्रदेश के महाविद्यालयों में अभी इसकी कोई तैयारी नहीं है इसलिए यदि ये व्यवस्था अपनाई जाती तो दिक्कतें आ सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्रीय विवि और महाविद्यालयों में ग्रेड और राज्य में अंकों के आधार पर मिलेगा प्रवेश

डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य अजय सक्सेना के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के बाद बच्चों को ग्रेड दिया जाएगा। इसके आधार पर उनका दाखिला हो सकेगा। दाखिले के दौरान अब छात्र-छात्राओं के इंटरमीडिएट के अंक नहीं देखे जाएंगे। फिलहाल केंद्रीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इस आधार पर दाखिले होंगे। वहीं, उत्तराखंड के राज्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में पुरानी व्यवस्था के तहत ही इंटर के अंकों के आधार पर स्नातक में प्रवेश मिलेगा। 

जुलाई से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र 

उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक जुलाई 2022 से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. संदीप शर्मा के मुताबिक प्रदेश में 11 राज्य विश्वविद्यालय और 119 महाविद्यालय हैं। नए शिक्षा सत्र में छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया को लेकर शासन स्तर से निर्णय होना है। 

ये भी पढ़ें...प्रायश्चित नहीं गंगा पूजन करने आया हूं: कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान

दूरदराज क्षेत्रों के महाविद्यालयों में घट सकती है छात्र संख्या

एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के महाविद्यालयों में छात्रों की संख्या पहले ही कम हैै। ऐसे में इस शिक्षा सत्र से केंद्रीय विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया से इन महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या घट सकती है। 

नए खुुले सात महाविद्यालयों के लिए भूमि चिह्नित 

प्रदेश में 119 राजकीय महाविद्यालय हैं। इनमें 14 महाविद्यालय 2021-22 में खुले हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. संदीप शर्मा के मुताबिक सभी नए खुले महाविद्यालयों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। नए खुले 14 में से सात महाविद्यालयों के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed