फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Admission start in 11 military schools of india for 2019 

उत्तराखंड समेत देश के 11 सैनिक स्कूलों में दाखिले का मौका, ये है ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 10 Oct 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Oct 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Admission start in 11 military schools of india for 2019 
sainik school ghorakhal

उत्तराखंड सहित देश के 11 सैनिक स्कूलों में सैनिक स्कूल सोसायटी ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छह जनवरी 2019 को देशभर में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूलों में कक्षा छह और कक्षा नौ में दाखिले प्रवेश परीक्षा से होंगे। कक्षा छह के लिए आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा नौ के लिए आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2019 के हिसाब से की जाएगी। 

विज्ञापन


इन सैनिक स्कूलों में मिलेगा एडमिशन
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल उत्तराखंड, सैनिक दिल्ली कुंजपुरा दिल्ली, सैनिक स्कूल कपूरथला चंडीगढ़, सैनिक स्कूल इंफाल त्रिपुरा, सैनिक स्कूल कझाकूटम लक्षद्वीप, सैनिक स्कूल अमरावतीनगर पुुडुचेरी, सैनिक स्कूल सतारा गोवा, सैनिक स्कूल बालाचढ़ी दमन एवं द्वीव, सैनिक स्कूल गोलपारा मेघालय, सैनिक स्कूल पुरुलिया अंडमान एंड निकोबार, सैनिक स्कूल कोरूकोंडा तेलंगाना।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : एक दिसंबर 2018
प्रवेश परीक्षा की तिथि : छह जनवरी 2019 
मेडिकल परीक्षण के लिए कॉल लेटर जारी होने की तिथि : चार फरवरी 2019
मेडिकल परीक्षण की संभावित तिथि : 11 फरवरी 2019
मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट जारी होने की तिथि : 11 मार्च 2019

आवेदन शुल्क
सामान्य एवं डिफेंस श्रेणी : 400 रुपये
एससी, एसटी : 250 रुपये
यह है वेबसाइट : www.sainikschooladmission.in
 

ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न

कक्षा छह के एडमिशन के लिए पेपर में 300 अंकों के 125 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें गणित के 50 सवाल, सामान्य ज्ञान के 25 सवाल, भाषा के 25 सवाल, इंटेलीजेंस के 25 सवाल होंगे। कक्षा नौ के एडमिशन के लिए 400 अंकों का पेपर होगा।

इसमें गणित के 50, अंग्रेजी के 25, इंटेलिजेंस के 25, सामान्य विज्ञान के 25 और सोशल स्टडीज के 25 सवाल होंगे। कक्षा छह का पेपर अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम भाषा में होगा जबकि कक्षा नौ का पेपर केवल अंग्रेजी में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed