फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission 2021 : Sainik school ghorakhal gates open for girls

लड़कियों के लिए खुले सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के द्वार, स्कूल सोसाइटी ने भेजा अपर मुख्य सचिव को पत्र

Thu, 24 Sep 2020 12:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Sep 2020 12:34 PM IST
सार

  • अगले एकेडमिक सेशन से एडमिशन के लिए मिली मंजूरी 
  • सैनिक स्कूल सोसाइटी ने भेजा अपर मुख्य सचिव को पत्र

विज्ञापन
admission 2021 : Sainik school ghorakhal gates open for girls
स्कूली बच्चे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के द्वार अब लड़कियों के लिए भी खुल गए हैं। इस सत्र से यहां छात्राओं के एडमिशन के लिए मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसाइटी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पत्र लिखकर इस सत्र से एडमिशन की कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


देश में अभी तक सैनिक स्कूलों में केवल लड़कों को ही एडमिशन दिया जाता था। रक्षा मंत्रालय ने दो साल पहले वर्ष 2018-19 में पायलट प्रोजेक्ट के तहत मिजोरम के सैनिक स्कूल चिंगचिंप में पहली बार लड़कियों को दाखिला दिया था।
विज्ञापन


अब शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसाइटी ने देशभर में पांच सैनिक स्कूलों को इसके लिए चुना है। इनमें उत्तराखंड का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक स्कूल सोसाइटी के अंडर सेक्रेटरी प्रवीन ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। देश के अन्य सैनिक स्कूलों में अगले शैक्षिक सत्र 2021-22 में लड़कियों के एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed