फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   admission 2019 in uttarakhand, Admission fights in BSc PCM

देहरादूनः शुरू हुए दाखिले, बीएससी-पीसीएम में एडमिशन की मारामारी

Fri, 19 Jul 2019 12:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Jul 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
admission 2019 in uttarakhand, Admission fights in BSc PCM
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

राजधानी के डीबीएस पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बीएससी पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) की सबसे ज्यादा मारामारी नजर आ रही है। दोनों ही कॉलेजों में बृहस्पतिवार से एडमिशन शुरू हो गए।

विज्ञापन


डीबीएस : पहले दिन 167 एडमिशन
डीबीएस में पहले ही दिन एडमिशन की मारामारी रही। प्रिंसिपल डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि पहले दिन 167 दाखिले हुए हैं। इनमें बीएससी में 136 और बीए में 31 एडमिशन शामिल हैं। सबसे ज्यादा एडमिशन बीएससी पीसीएम में हुए।
विज्ञापन


एसजीआरआर : पहले दिन 120 एडमिशन
एसजीआरआर में भी एडमिशन के पहले दिन काफी उत्साह रहा। प्रिंसिपल प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया पहले दिन 120 एडमिशन हुए हैं। बीए में 54, बीएससी पीसीएम में 35, बीएससी सीबीजेड में 33, बीएससी जेडबीजी में तीन और बीएससी पीएमजी में एक एडमिशन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी में आज जारी होगी दूसरी मेरिट

डीएवी में दूसरी मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी होगी। दाखिले 20 जुलाई से शुरू होंगे। प्रिंसिपल डॉ. अजय सक्सेना ने बताया दूसरी मेरिट लिस्ट कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसमें चयनित छात्र 20 से 23 जुलाई के बीच एडमिशन ले सकते हैं। कॉलेज की वेबसाइट http://davpgcollege.in/ पर मेरिट देख सकते हैं। 

एमकेपी में कटऑफ गिरी, कई कोर्स में दाखिले का इंतजार
एमकेपी पीजी कॉलेज में कटऑफ गिर गई है। कॉलेज ने दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इसके तहत बीए में जहां कटऑफ 48.60 डिग्री तक आ गई है, वहीं बीएससी में भी 70.40 परसेंट पर पहुंच गई है। कॉलेज ने खाली पड़ी कई सीटों पर रिकॉल मेरिट भी जारी की है। प्रिंसिपल डॉ. साधना गुप्ता ने बताया कि दूसरी मेरिट में चयनित छात्राओं को 19 से 23 जुलाई के बीच एडमिशन का मौका मिलेगा।

किस कोर्स में कितनी कटऑफ
कोर्स    जनरल    ओबीसी    एससी    एसटी    अदर स्टेट
बीए    48.60    42.4    38.4    41.6    -
बीकॉम    54.60    43.80    40.6    53.4    55.40
बीएससी सीबीजेड    70.40    66.60    59.40    65.40    70.80
यहां देखें मेरिट : http://mkpcollege.in.net/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed