Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administrative team formed to search for unregistered madrasas

Dehradun News: अपंजीकृत मदरसों की तलाश के लिए गठित की प्रशासनिक टीम

Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Administrative team formed to search for unregistered madrasas
I
विज्ञापन

IIडीएम के निर्देश पर मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार व प्रशासनिक अधिकारियों को टीम में शामिल किया
I
I
I
Iउत्तराखंड में मदरसों की जांच के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने राजधानी देहरादून में मदरसों की पड़ताल शुरू करा दी है। डीएम सविन बंसल ने मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार व प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम तहसीलवार गठित की है। दो दिनों में यह टीम अपनी रिपोर्ट देगी, इसके बाद अपंजीकृत मदरसों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
I
I
I
Iउत्तराखंड में मदरसों की जांच के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीएम सविन बंसल ने भी जांच टीम गठित कर दी है। डीएम ने प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक में कहा कि बच्चों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मदरसों का सत्यापन जरूरी है। इसका उद्देश्य अवैध गतिविधियों को रोकना है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मदरसे कानूनी प्रक्रिया के तहत काम करें। सत्यापन अभियान में यह देखा जाएगा कि मदरसों के पास रजिस्ट्रेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज हैं या नहीं।
विज्ञापन

I
Iजिलाधिकारी ने जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी और शिक्षा विभाग से समन्वय कर मदरसों का नियमानुसार सर्वे करने के निर्देश दिए। उधर पुलिस महकमा भी मदरसों का वेरिफिकेशन करा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि सभी एसडीएम अपनी-अपनी तहसीलों में संचालित पंजीकृत मदरसों सहित अपंजीकृत मदरसों और अन्य सेंटर्स की डिटेल उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसमें जो मदरसे पंजीकृत पाए जाएंगे, उनमें मानकों का पालन जैसे एनसीईआरटी पाठ्यक्रम, मिड-डे-मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मूलभूत सुविधा आदि का इंतजाम कराया जाएगा।

I
Iदून सदर और विकास नगर में सबसे अधिक मदरसे
I
Iजिला प्रशासन के अनुसार प्राप्त खुफिया रिपोर्ट में सबसे अधिक अपंजीकृत मदरसे देहरादून सदर और विकास नगर क्षेत्र में चल रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन का फोकस भी इन दोनों क्षेत्रों में मदरसों की पड़ताल पर है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed