फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Administration removed 24 encroachments in two days

दो दिन में प्रशासन ने हटाए 24 अतिक्रमण

Fri, 23 Oct 2020 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Administration removed 24 encroachments in two days
देहरादून। दो दिन के अभियान में जिला प्रशासन ने सड़क किनारे के 24 धार्मिक स्थलों को हटा दिया। बृहस्पतिवार को भी प्रशासन की चार अलग-अलग टीमों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान टीम को कुछ स्थानों पर लोगों का हल्का विरोध भी सहना पड़ा।
विज्ञापन

अभियान के लिए प्रशासन ने कुल 34 अतिक्रमण चिह्नित किए थे। इनमें से 10 को पहले ही हटाया जा चुका था। बृहस्पतिवार को रेसकोर्स में बन्नू चौक स्थित मंदिर और प्रेमनगर मंदिर को हटाने को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि नवरात्र के समय मंदिरों को तोड़ने की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। हालांकि अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश का हवाला दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। इस दौरान एसडीएम सदर गोपाल राम बिनवाल और नायब तहसीलदार जसपाल राणा के नेतृत्व में टीम ने रेसकोर्स व कारगी क्षेत्र के कुल चार अतिक्रमण हटाए। सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान व तहसीलदार दयाराम की टीम ने प्रेमनगर, तेलपुरा चौक, मेहुवाला माफी, चकराता रोड इलाकों में आठ अतिक्रमण को हटाया। एसडीएम कालसी संगीता कन्नौजिया के नेतृत्व में टीम ने रिस्पना पुल, सहस्त्रधारा रोड, नालापानी चौक, डीएल रोड आदि क्षेत्रों में आठ अतिक्रमण ध्वस्त किए। उप जिलाधिकारी मसूरी मनीष कुमार के नेतृत्व में राजपुर रोड क्षेत्र के चार अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed