फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ADM administration removed illegal encroachments

Dehradun News: एडीएम प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाए, अस्पताल को सील करने के आदेश

Thu, 21 Nov 2024 02:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
ADM administration removed illegal encroachments
एडीएम प्रशासन ने सहसपुर ब्लॉक क्षेत्र के शेरपुर में ग्राम समाज और सेलाकुई में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। शेरपुर में तीन चहारदीवारी को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। सेलाकुई में किसी दूसरे चिकित्सक के पंजीकरण पर संचालित हो रहे एक अस्पताल को सील करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


एडीएम जयभारत सिंह शिकायत की जांच के लिए शेरपुर पहुंचे। यहां ग्राम समाज की भूमि पर किसी व्यक्ति की ओर से कब्जे की शिकायत मिली थी। शिकायकर्ता ने यह भी बताया भूमि को बाहर के लोगों को बेचा जा रहा है। जांच में सरकारी भूमि पर तीन जगह चहारदीवारी पाई गई। सभी को जेसीबी से तोड़ दिया गया। एडीएम ने बताया कि जिसके खिलाफ शिकायत दी गई गई है, उसकी ओर स्पष्ट रूप से कब्जे की पुष्टि नहीं हुई है। उसके बाद एडीएम सेलाकुई में आसन नदी पार सरकारी भूमि पर हुए कब्जे की शिकायत की जांच के लिए पहुंचे। यहां कब्जाधारी भूमि के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

एडीएम ने एसडीएम को चालान की कार्रवाई करते हुए भूमि कब्जा मुक्त करवाने के निर्देश दिए। उसके बाद एडीएम जयभारत सिंह ने सेलाकुई में जीवनरक्षक अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां अस्पताल किसी अन्य चिकित्सक के पंजीकरण पर संचालित किया जा रहा था। मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट भी नहीं था। माइनर ओटी में गंदगी पाई गई। इसके अलावा अस्पताल को ट्रॉमा सेंटर बताया गया, लेकिन परामर्श सूची में दर्शाए गए चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। न ही वहां कार्य कर रहे थे। बताया कि अस्पताल को सील करने के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएएम विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed