{"_id":"6a32fd665e462f2d470cc2f0","slug":"aditya-alisha-and-shubhangi-brought-glory-to-the-team-by-winning-gold-in-badminton-dehradun-news-c-5-1-drn1031-998178-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बैडमिंटन में स्वर्ण जीत आदित्य, अलीशा व शुभांगी ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बैडमिंटन में स्वर्ण जीत आदित्य, अलीशा व शुभांगी ने बढ़ाया मान
विज्ञापन
हैदराबाद में आयोजित योनेक्स सनराइज आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के शटलर का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के बालक अंडर-15 में स्कूल के शटलर आदित्य नेगी ने एकल में स्वर्ण पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया। जबकि युगल में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया।
इसके अलावा अलीशा भंडारी व शुभांगी चौधरी ने अंडर-17 बालिका युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शुभांगी चौधरी ने अंडर-17 मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड बैडमिंटन का हब बनता जा रहा है। निकट भविष्य में यहां के खिलाड़ी दुनिया के क्षितिज पर अपनी रोशनी बिखेरेंगे। बैडमिंटन प्रतियोगिता हैदराबाद में आयोजित की गयी।
इस प्रतियोगिता में देश भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एसबीपीएस बैडमिंटन अकादमी के कोच ओम सिमल्टी व प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर-15 और अंडर-17 में दून के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।