फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   adibadri doors will open in makar sankranti

मकर संक्रांति पर खुलेंगे आदिबदरी धाम के कपाट

Mon, 09 Jan 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, आदिबदरी
ब्यूरो / अमर उजाला, आदिबदरी Updated Mon, 09 Jan 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
adibadri doors will open in makar sankranti
श्री आदिबदरीनाथ मंदिर में हरीश रावत - फोटो : file photo

पंच बदरियों में से एक श्री आदिबदरीनाथ मंदिर समूह के कपाट मकर संक्रांति (14 जनवरी) को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। भगवान आदिबदरी नाथ की पूजा अर्चना के साथ ही नौ दिवसीय महाभिषेक समारोह शुरू होगा। मंदिर समिति ने समारोह को भव्य रूप देने का निर्णय लिया है। यहां वर्ष भर में एक माह (पौष) के लिए ही मंदिर के कपाट बंद होते हैं।

विज्ञापन


मंदिर समिति की रविवार को हुई बैठक में पंडित चक्रधर प्रसाद थपलियाल और विजय खंडूड़ी ने पंचांग देखकर मंदिर के कपाटोद्घाटन का समय तय किया। बताया कि मकर सक्रांति के अवसर पर भगवान आदिबदरी के कपाट सुबह 4.30 बजे श्रद्घालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी ने बताया कि कपाट खुलने के बाद भगवान आदिबदरीनाथ को सप्तसिंधु जल से स्नान कराने के बाद रोली कुमकुम और पीत वस्त्र सहित मुकुट के साथ श्रृंगार के बाद पंच ज्वाला आरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्घालु भगवान आदिबदरी के श्रृंगार दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर परिसर में गढ़वाल राइफल कीर्तन मंडप में श्रीमद्देवी भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शिशु और चित्रकला प्रदर्शनी, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धार्मिक विषयों पर व्याख्यानमाला का आयोजन होगा। बैठक में मुकेश खंडूड़ी, गुलाब सिंह, सुनील बहुगुणा, पूरन रावत, नंदा सिंह नेगी, बलवंत सिंह, गैणा सिंह, दीपक कठैत आदि मौजूद थे।


आयोजन के लिए समितियों का गठन
बैठक में मंदिर समिति ने विभिन्न आयोजनों के लिए समितियों का गठन किया। स्वागत समिति का प्रधान बैजंती देवी, त्रिलोक सिंह भंडारी, दीपा देवी और धर्म सिंह, सांस्कृतिक समिति में रघुवीर रावत, अनुष्ठानिक समिति में नरेंद्र चाकर, भुवन बरमोला और अशोक शाह को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed