{"_id":"6454a3a6127450ac3b0205b3","slug":"adi-kailash-yatra-2023-yatris-first-batch-leaves-for-dharchula-pithoragarh-uttarakhand-news-in-hindi-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adi Kailash Yatra 2023: पिथौरागढ़ से आदि कैलाश यात्रियों का 19 सदस्यीय पहला दल रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adi Kailash Yatra 2023: पिथौरागढ़ से आदि कैलाश यात्रियों का 19 सदस्यीय पहला दल रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
Fri, 05 May 2023 12:12 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 05 May 2023 12:12 PM IST
सार
Adi Kailash Yatra 2023: शंख ध्वनि कर यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना किया गया।यात्रा दल में 19 यात्री है, जिनमें 10 पुरुष और पांच महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
दल रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मानसरोवर यात्रा प्रथम दल का आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी व निगम कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी ने दल को हरी झंडी दिखाकर धारचूला के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
पर्यटक आवास गृह में दिनेश गुरुरानी ने शंख ध्वनि कर यात्रियों को शुभकामनाएं दी। यात्रियों को उनके द्वारा उच्च हिमालई क्षेत्र में गंदगी न करने व पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई एवं शपथ रजिस्टर भरवाया गया। साथ ही उन्हें पांच पौधे दिए गए जो कालापानी मंदिर परिसर में रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस चौकी कालापानी इसकी देखरेख करेगी। उनके द्वारा पिछले वर्ष भी यात्रियों के माध्यम से काला पानी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया था। यात्रियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने कहा कि यात्रियों की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Agastya Chauhan: यू-ट्यूबर की मौत मामले में आया नया मोड़, हत्या का अंदेशा जताते हुए पिता ने उठाए ये सवाल
उन्होंने यात्रियों के साथ आवास गृह परिसर में पौधरोपण किया और यात्रा दल को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया। यात्रा दल में 19 यात्री है, जिनमें 10 पुरुष और पांच महिला शामिल हैं। पवन चौधरी यात्रा दल के कोऑर्डिनेटर हैं।