{"_id":"629307ef5be9b62f86446ead","slug":"adi-kailash-yatra-2022-first-group-of-adi-kailash-yatris-will-reach-bhimtal-on-morning-of-31-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adi Kailash Yatra: तीन साल बाद एक बार फिर यात्रा शुरू, 30 मई को 35 यात्रियों का पहला जत्था पहुंचेगा भीमताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adi Kailash Yatra: तीन साल बाद एक बार फिर यात्रा शुरू, 30 मई को 35 यात्रियों का पहला जत्था पहुंचेगा भीमताल
Sun, 29 May 2022 11:16 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी,भीमताल (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी,भीमताल (नैनीताल)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 29 May 2022 11:16 AM IST
सार
एक जून को यात्री आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे। टीआरसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश यात्री सीधे भीमताल पहुंचेंगे। यात्रा को लेकर उत्साह भी नजर आ रहा है। इससे पहले काठगोदाम टीआरसी में उनका स्वागत होता था।
विज्ञापन
आदी कैलाश पर्वत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
तीन साल बाद एक बार फिर आदि कैलाश यात्रा शुरू होने जा रही है। 35 यात्रियों का पहला जत्था 30 मई की रात दिल्ली से रवाना होकर 31 मई की सुबह भीमताल टीआरसी में पहुंचेगा। यहां उनका छोलिया नृत्य और कुमाऊंनी परिधान में महिलाएं तिलक लगाकर स्वागत करेंगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...मां की तड़प: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बिछड़े बच्चे, महिला ने खोया होश, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने मिलवाया तो खूब किया दुलार
विज्ञापन
टीआरसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पहली बार आदि कैलाश यात्री सीधे भीमताल पहुंचेंगे। यात्रा को लेकर उत्साह भी नजर आ रहा है। इससे पहले काठगोदाम टीआरसी में उनका स्वागत होता था। उन्होंने बताया कि 31 मई की सुबह 35 यात्री भीमताल पहुंचेंगे। यहां से रवाना होने के बाद वे पिथौरागढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे। एक जून को यात्री आदि कैलाश के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश तक की पूरी यात्रा वाहनों से होगी।
विज्ञापन