{"_id":"591c53574f1c1b9c0cf230fb","slug":"adg-driver-found-dead-in-his-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में मृत मिला अपर पुलिस महानिदेशक का कार ड्राइवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में मृत मिला अपर पुलिस महानिदेशक का कार ड्राइवर
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
Updated Thu, 18 May 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा के कार ड्राईवर सुनील नौटियाल की बुधवार को सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत हो गई।
विज्ञापन
उत्तरकाशी के नेताल गांव निवासी कांस्टेबल सुनील नौटियाल (35) अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा की कार पर ड्राईवर था। मंगलवार रात साढ़े दस बजे के करीब वह ड्यूटी कर कंडौली स्थित आवास पर लौट आया था। बुधवार सुबह रोजमर्रा की तरह सुनील ने मॉनिंग वॉक की थी।
विज्ञापन
साढ़े आठ बजे के करीब नौटियाल ने साथी चालक अजय को सीने में दर्द की शिकायत की थी। अजय ने उसे चिकित्सक के यहां ले जाने को कहा, लेकिन सुनील ने मना कर दिया। इसके बाद सुनील अपने कमरे पर जाकर सो गया। दोपहर के समय परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया तो सुनील की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
आशंका हुई तो दूसरे चालक को फोन कर सुनील के बारे में पूछा गया। पड़ोसियों ने पहले तो दरवाजे पर आवाज लगाई गई, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो बालकनी के पास से सीढ़ी लगाकर अंदर प्रवेश किया। सुनील नौटियाल अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था।
सूचना पाते ही रायपुर पुलिस और सीओ डालनवाला मौके पर पहुंच गए। बारीकी से घटनास्थल का अवलोकन किया गया। एडीजी राम सिंह मीणा ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। पता चला है कि सुनील कुछ दिन पहले परिवार को गांव छोड़ आया था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को बिलखता छोड़ गया है।