{"_id":"5daf657f8ebc3e93af0f6836","slug":"additional-ticket-counters-will-open-for-deepawali-dehradun-news-drn323756344","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के मद्देनजर स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के मद्देनजर स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। दीपावली व छह पूजा पर यात्रियों को टिकट लेने में दिक्क्त न हो, इसके लिए देहरादून समेत मुरादाबाद मंडल के सभी बड़े स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने आदेश जारी कर दिए हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के अनुसार मंडल के ए-वन श्रेणी के सभी स्टेशनों मसलन देहरादून, हरिद्वार, बरेली, मुरादाबाद जैसे स्टेशनों पर पीओएस मशीनों से 20 फीसदी भुगतान किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। ए श्रेणी के स्टेशनों पर 15 फीसदी और बाकी स्टेशनों पर 10 फीसदी भुगतान पीओएस मशीनाें से लिया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा का कहना है कि 10 नवंबर को स्टेशनवार समीक्षा की जाएगी और जिस भी स्टेशन पर पीओएस मशीनों से बुकिंग व आरक्षण होना कम पाया गया तो संबंधित अधिकारियाें के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल का कहना है कि स्टेशन पर पीओएस मशीनाें से आरक्षण टिकटों की बुकिंग की जा रही है। दीपावली के लिए अतिरिक्त काउंटर खोल जाएंगे।