{"_id":"13ca886a8898311d81d36f823d3ad515","slug":"additional-secretary-molestation-case-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई जा पहुंची अपर सचिव यौन शोषण प्रकरण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई जा पहुंची अपर सचिव यौन शोषण प्रकरण की जांच
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Nov 2013 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में आरोपी शुक्रवार को अपर सचिव ने जेपी जोशी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
पढ़ें, पंचायत चुनाव पर घिरी सरकार, सामने 2 चुनौती
इस केस में एक हफ्ते बाद अपर सचिव के बयान लिए गए, जबकि युवती को पकड़ने के लिए पुलिस पहले दिन से ही सक्रिय नजर आ रही थी।
रितू से हुई पूछताछ
इसी के साथ यौन शोषण प्रकरण की जांच दुबई तक भी पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार एएसपी ममता बोहरा ने दुबई में मौजूद कांग्रेस की नेता रितु कंडियाल से केस के सिलसिले में पूछताछ की है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, केस प्रॉपर्टी के लिए पुलिस ने जोशी का मोबाइल भी जब्त किया है। पीड़िता ने 22 नवंबर को दिल्ली के पांडवनगर थाने में अपर सचिव जेपी जोशी पर दुराचार और धमकाने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
पढ़ें, भाभी को अकेला देख कमरे में घुसा, कर डाली घिनौनी हरकत
दिल्ली पुलिस ने जीरो में एफआईआर दर्ज की थी। 23 नवंबर को जोशी ने भी देहरादून के वसंत विहार थाने में युवती समेत तीन लोगों पर ब्लैकमेल करने, बदनाम करने, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था।
दुराचार और धमकाने का मुकदमा दर्ज
25 नवंबर को पुलिस ने जीरो एफआईआर को दून लाकर शहर कोतवाली में जोशी के खिलाफ दुराचार और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया।
शुक्रवार शाम विवेचना अधिकारी एएसपी ममता बोहरा के नेतृत्व में पुलिस जीएमएस रोड स्थित जोशी के आवास पर पहुंची।
जोशी ने एफआईआर में दर्ज मुकदमे की बातों को ही दोहराया है। पुलिस को दिए बयान में जोशी ने कहा कि युवती के अलावा संजय और एमपी सिंह नाम के युवकों उन्हें 16 नवंबर से विभिन्न नंबरों से फोन कर धमका रहे थे।
तीन मोबाइल नंबरों से ऐसे मैसेज भी किए गए। बताया कि तीनों खुद को किसी चैनल का प्रतिनिधि बता रहे थे। पुलिस टीम ने जोशी के मोबाइल से एसएमएस और कॉल डिटेल जुटाई।
उधर, इलेक्ट्रॉनिक चैनल के प्रतिनिधियों और आरोपियों के नाम-पते खंगालने के लिए पुलिस की एक अन्य टीम काम कर रही है।
दुबई से भी जुड़ी जांच
शुक्रवार को एएसपी बोहरा ने मोबाइल पर रितु कंडियाल से संपर्क किया। एएसपी ने रितु से करीब 30 मिनट तक बात की।
दोनों के बीच हुई बात रितु के अपर सचिव से संपर्क, पीड़ित युवती से संबंध, फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, सचिवालय या विधानसभा में नौकरी दिलाए जाने की बात, नैनीताल पुलिस क्लब में ठहरने की बात, इलेक्ट्रॉनिक चैनल के प्रतिनिधियों से पहचान, पीड़िता के अतीत, पारिवारिक पृष्ठभूमि आदि के इर्द-गिर्द ही घूमती रही।
सूत्रों के अनुसार रितु ने एएसपी से कहा है कि उसका मार्च में भारत आने का कार्यक्रम था, लेकिन वह पुलिस को जांच में सहयोग के लिए जल्द स्वदेश लौटेंगी। रितु ने फेसबुक के जरिये अपनी सफाई भी पेश की है। जिसमें रितु ने आरोपी से महज जान पहचान होने पर ही खुद की बदनामी पर नाराजगी जाहिर की है।
प्रकरण के सामने आने के बाद से रितु के फेसबुक पर कई लोगों ने सर्फिंग की है। रितु का फेसबुक एकाउंट पर अब फ्रेंड रिक्वेस्ट भी नहीं मिल पा रही है। रितु का कहना है कि उसका युवती से फेसबुक से ही संपर्क हुआ था। मामले के निपटने के बाद अब वह फेसबुक पर एकाउंट बंद कर देगी।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)