फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Additional Secretary AYUSH Education Dr. Vijay Kumar

Dehradun News: टपक रही छत को देखकर अपर सचिव हुए हैरान

Tue, 05 Aug 2025 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Additional Secretary AYUSH Education Dr. Vijay Kumar
Iऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर पहुंचे थे आयुष शिक्षा अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे
विज्ञापन

I

I
I

Iवार्ड में सिमटे मरीज व उनके बेड देख समस्याओं के बारे में पत्र भेजने को कहाI

अपर सचिव आयुष शिक्षा डॉ. विजय कुमार जोगदंडे सोमवार को मुख्य अतिथि बनकर ऋषिकुल कैंपस पहुंचे। जैसे ही वह क्षार सूत्र कार्यशाला को संबोधित कर बाहर निकले चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों ने उन्हें समसामयिक परिस्थिति से अवगत कराया।


अपर सचिव को लेकर वह सीधा 200 बेड के अस्पताल पहुंचे। परिसर के बाहर से भवन देखने में तो ठीक था, लेकिन जैसे ही अपर सचिव कर्मियों और चिकित्सकों के साथ अस्पताल भवन के बरामदे में पहुंचे उन्हें समूची छत से पानी टपकता दिखा। जब उन्हें वार्ड में सिमटे मरीजों और उनके बेड व ओपीडी से लेकर कई विभागों को दिखाया गया तो वह हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल परिसर निदेशक डाॅ. डीसी सिंह को इस समस्या के संबंध में पत्र शासन में भेजने के निर्देश दिए। डॉ. जोगदंडे ने भवन की देखरेख के अभाव के बारे में कुलपति और प्रभारी कुल सचिव, परिसर निदेशक से पूछा तो उन्होंने अपने पूर्व के पत्रों का हवाला देते हुए बताया कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed