फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Additional budget sought from the Centre for health facilities during Chardham Yatra

Dehradun News: चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र से मांगा अतिरिक्त बजट

Thu, 19 Feb 2026 08:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Additional budget sought from the Centre for health facilities during Chardham Yatra
चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र से मांगा अतिरिक्त बजट
विज्ञापन

-स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग रखी है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्हें चारधाम यात्रा पर आने का न्योता दिया।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने पर भी चर्चा की। इसके साथ ही यात्रा को लेकर राज्य सरकार की रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि सरकार ने केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में अस्पतालों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। दोनों अस्पतालों का शुभारंभ यात्रा सीजन में किया जाएगा। यात्रा मार्गों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही चिकित्सकों का पूल भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें राज्य की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में तैनात चिकित्सकों के साथ ही राज्य मेडिकल काॅलेज, एम्स ऋषिकेश के चिकित्सकों के साथ देशभर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्स ऋषिकेश, राजकीय मेडिकल काॅलेज श्रीनगर व देहरादून की सेवा ली जाएगी। यात्रा के दौरान 108 आपातकालीन सेवा, एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के साथ ही कार्डिक एंबुलेंस सेवा की त्रिस्तरीय व्यवस्था सुविधाएं रहेगी। डाॅ. रावत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य की ओर भेजी गई प्रस्तावित नई कार्यक्रमों के संचालन के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed