{"_id":"5bdfd9b7bdec226933277b33","slug":"adani-viral-video-investigation-hand-over-on-cyber-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडानी का वीडियो वायरल करने के मामले में नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच साइबर सेल को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अडानी का वीडियो वायरल करने के मामले में नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच साइबर सेल को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
अडानी ग्रुप के फाउंडर एंड चेयरमैन गौतम अडानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अडानी का वीडियो वायरल करने की कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत को भी पूर्व के मुकदमे की जांच में शामिल किया गया है। इस शिकायत की जांच साइबर सेल को दी गई है। साइबर सेल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच करेगी। बताया जा रहा है कि इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो पोर्टल से पहले वायरल हुआ है।
विज्ञापन
वायरल हुई वीडियो की जांच फोरेंसिक लैब तो कर ही रही है, लेकिन पुलिस के सामने अब इस बात को पता करना चुनौती बन गया है कि वीडियो को सबसे पहले किसने वायरल किया था। हरीश रावत और किशोर उपाध्याय के खिलाफ अमित मिश्रा की तहरीर के बाद यह चुनौती और भी बड़ी हो गई है। तहरीर के अनुसार उपाध्याय ने इसे 10 अक्तूबर को पोस्ट किया था। इसके बाद उनके 14 फॉलोअर्स ने इस पर कमेंट किए थे। 134 लोगों ने पोस्ट को लाइक किया था।
विज्ञापन
वहीं हरीश रावत के अकाउंट पर अपलोड वीडियो को 190 लोगों ने शेयर किया। 244 लोगों ने इस पर कमेंट और एक हजार लोगों ने इसे लाइक किया था। इसके अलावा कुछ वेब पोर्टलों की शिकायत इस तहरीर के माध्यम से की गई है, जिन्होंने इन दिग्गज नेताओं के पोस्ट के बाद इसे वायरल किया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि इस तहरीर को पूर्व के मुकदमे में शामिल कर जांच शुरू कर दी है। अकाउंट पेज का स्क्रीन शॉट आदि लेने के बाद साइबर सेल से इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद नेताओं के बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द वायरल वीडियो की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुझे इस प्रकरण की जानकारी मीडिया से मिली है। यदि मैंने कोई गैरकानूनी काम किया है तो इसकी सजा मैं भुगतने को तैयार हूं। यह बात भी जगजाहिर है कि भाजपा किस तरह से मेरे खिलाफ काम कर रही है।
- किशोर उपाध्याय, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष
दिवाली बाद आएगी वायरल वीडियो की रिपोर्ट
देश के बडे़ व्यवसायी गौतम अडानी की वायरल वीडियो की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट दिवाली के बाद आएगी। मामले में एक वेब पोर्टल के खिलाफ कैंट कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके बाद इसे जांच के लिए सेंट्रल फोरेंसिक लैब चंडीगढ़ भेजा गया था, जिसमें लैब ने रिपोर्ट के लिए दो सप्ताह बाद रिपोर्ट देने को कहा था। बता दें कि इन्वेस्टर्स समिट के बाद व्यवसायी गौतम अडानी की एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें वे मुख्यमंत्री व कुछ अधिकारियों के साथ बैठे दिख रहे हैं। वे प्रदेश में इन्वेस्टमेंट और विकास आदि के बारे में बात कर रहे हैं। वीडियो में हिंदी स्क्रॉल भी चल रही है।
अडानी इस वीडियो में प्रदेश में निवेशकों के प्रति माकूल माहौल नहीं होने की बात कहते दिख रहे हैं। सरकार ने इस वीडियो को प्रथम दृष्टया डॉक्टर्ड (वीडियो से छेड़छाड़ ) बताया था। इसके बाद 11 अक्तूबर को कैंट थाने में एक वेब पोर्टल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस वीडियो को जांच के लिए सेंट्रल फोरेंसिक लैब चंडीगढ़ भेजा था, ताकि यह पता लग सके की कि यह वास्तविक वीडियो है या छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया गया। इंस्पेक्टर कैंट अरुण कुमार सैनी ने बताया कि लैब ने दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था। इस संबंध में अब लैब से पत्राचार किया गया है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट अब दिवाली के बाद ही आएगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।