फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actress Manisha Koirala share feelings for Bollywood during Cancer in nainital

कैंसर को मात दे चुकी अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने साझा की दिल की बात

Mon, 21 Oct 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Oct 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Actress Manisha Koirala share feelings for Bollywood during Cancer in nainital
अभिनेत्री मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के नैनीताल में हिमालयन इकोज संस्था की ओर से आयोजित कुमाऊं फेस्टिवल ऑफ लिटरेचर एंड आर्ट्स कार्यक्रम में पहुंचीं सिने अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने कहा कि कैंसर से जूझने के दौरान उन्होंने मौत को करीब से देखा है। 

विज्ञापन


एक समय था जब वह भीड़ से घिरीं रहती थीं लेकिन कैंसर के समय अस्पताल में चुनिंदा चार-पांच लोग ही हालचाल पूछने आते थे। कैंसर से जंग जीतने के बाद जिंदगी को लेकर उनका नजरिया बदला है।

विज्ञापन

हर लम्हा सुकून से जी रही हूं

आज जिंदगी को लेकर एक नया जोश और उमंग है, जिसमें वह जिंदगी का हर लम्हा सुकून से जी रहीं हैं। फिल्मों को लेकर मनीषा कोइराला ने कहा कि बदलते समय के साथ फिल्मों के हिट होने की परिभाषा भी बदल रही है।

एक जमाना था जब फिल्मों में अभिनय और कहानी के आधार पर फिल्म हिट या फ्लॉप होती थी, लेकिन आज फिल्म ने कितना कमाया और वह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई कि नहीं यह मायने रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed