फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Actor filmmaker Satish Kaushik wanted to make a new film in Uttarakhand News In Hindi

Satish Kaushik: उत्तराखंड में नई फिल्म बनाना चाहते थे कौशिक, आखिरी बार इस वजह से आए दून, शोक में डूबे प्रशंसक

Thu, 09 Mar 2023 10:59 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Mar 2023 10:59 PM IST
सार

प्रख्यात अभिनेता, फिल्म निर्माता व निर्देशक सतीश कौशिक के दून में कई करीबी लोग हैं। वह जब भी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आते तो अपने मित्रों से मिलना नहीं भूलते थे। वह उत्तराखंड में एक नई फिल्म बनाना चाहते थे। इसके लिए वह लोकेशन भी तलाश रहे थे। इसमें उनके करीबी मित्र उनकी मदद कर रहे थे।

विज्ञापन
Actor filmmaker Satish Kaushik wanted to make a new film in Uttarakhand News In Hindi
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रख्यात अभिनेता, फिल्म निर्माता व निर्देशक सतीश कौशिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उनके निधन से दून में भी शोक की लहर है। सतीश कौशिक को उत्तराखंड से बेहद लगाव था। आखिरी बार वह वर्ष 2022 में यहां आए थे। उन्होंने वेब सीरीज गंस एंड गुलाब्स में अभिनय किया था।

विज्ञापन


इसकी शूटिंग के सिलसिले में ही वह देहरादून पहुंचे थे। दून में उनके कई करीबी लोग भी हैं। वह जब भी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड आते तो अपने मित्रों से मिलना नहीं भूलते थे। वह उत्तराखंड में एक नई फिल्म बनाना चाहते थे। इसके लिए वह लोकेशन भी तलाश रहे थे। इसमें उनके करीबी मित्र उनकी मदद कर रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Nainital:  सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का सीएम ने किया शुभारंभ, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तराखंड निवासी फिल्म अभिनेता बृजेंद्र काला से उनके मधूर संबंध थे। बृजेंद्र काला ने फिल्म कागज व मेंटल में उनके साथ काम किया था। फिल्म सलाहकार सतीश शर्मा बताते हैं कि पिछली बार जब सतीश कौशिक यहां आए तो कई दिनों तक शूटिंग में व्यस्त रहे। उनके निधन की खबर से दूनवासियों में शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed