{"_id":"6af706d33c44a08a6f010b01","slug":"accused-in-cable-and-diesel-theft-from-chakrata-tower-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138475-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चकराता टावर से केबल-डीजल चोरी का आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चकराता टावर से केबल-डीजल चोरी का आरोपी बरी
Fri, 13 Nov 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
- कंपनी के कर्मचारी की गवाही में खामी, अभियोजन नहीं साबित कर सका आरोप
- चोरी का सामान कोर्ट में पेश नहीं, पुलिस गवाह भी नहीं
टैग..अदालत से
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बुद्धि विहार आवास विकास निवासी शुभम भारद्वाज को न्यायिक मजिस्ट्रेट निशा देवी की अदालत ने शुक्रवार को चोरी के आरोप से दोषमुक्त कर दिया।
अभियोजन के अनुसार, रिलायंस जियो के टावरों की देखरेख महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के पास थी। शुभम इसी कंपनी में टेक्नीशियन थे। आरोप था कि सात सितंबर 2021 को चकराता क्षेत्र के बुरास्वा गांव स्थित टावर से दो रेक्टिफायर, तीन लेंथ आरआरएच केबल और 100 लीटर डीजल चोरी हुआ। कंपनी के एरिया मैनेजर गौरव शर्मा की शिकायत पर 13 सितंबर 2021 को चकराता थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
अदालत ने कहा कि अभियोजन ने केवल एक गवाह गौरव शर्मा को पेश किया। उन्होंने जिरह में माना कि चोरी उनके सामने नहीं हुई और उन्हें चोरी की तारीखों की जानकारी नहीं थी। चोरी का सामान भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। विवेचक या किसी पुलिसकर्मी की गवाही भी नहीं कराई गई, जिससे गिरफ्तारी और बरामदगी साबित नहीं हो सकी। अदालत ने अभियोजन को संदेह से परे आरोप साबित करने में असफल मानते हुए आरोपी को बरी कर दिया।