{"_id":"a5396c94-eab0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"activists-tore-up-the-banners","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों में ‘आपदा’ पर भी ‘महाभारत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों में ‘आपदा’ पर भी ‘महाभारत’
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस भवन में आपदा पीड़ितों की मदद और उनके संबंध में जानकारी देने के लिए बनी कमेटी के सदस्यों को लेकर कांग्रेसियों में ‘महाभारत’ मचा है।
विज्ञापन
आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने गुस्से में आकर कांग्रेस भवन में लगे समिति के बैनर फाड़कर फेंक दिए और हंगामा किया। नेताओं का कहना है कि इसकी शिकायत अनुशासन समिति से की जाएगी।
विज्ञापन
बैनर फाड़े और हंगामा किया
आपदा कमेटी में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद्र शर्मा, सुमेरचंद्र, मनीष नागपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप वोहरा, विशाल डोभाल का नाम है। इस पर जितेंद्र सिंह चौहान ने एतराज किया। नेताओं का कहना है कि चौहान ने समिति के चार बैनर फाड़ डाले और हंगामा किया। उनका आरोप है कि चौहान ने वरिष्ठ नेताओं के संबंध में उल्टा-सीधा कहा है। इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य और अनुशासन समिति से की जा रही है।
विज्ञापन
जबरदस्ती डाल दिए नाम
कांग्रेस भवन में आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौहान का मामला चर्चा का विषय रहा। इस संबंध में चौहान का कहना है कि कुछ लोगों के नामों को आपदा समिति में जबरदस्ती डाल दिया गया। कोई बताए कि उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया है। काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है।