फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Activists launched Sheela collection program for the

Dehradun News: यमुना कृष्ण धाम निर्माण के लिए शीलाओं का संग्रह किया

Tue, 23 Jan 2024 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Activists launched Sheela collection program for the
Iसंग्रहित शिलाओ पर लिखा श्रीराम, श्री कृष्ण, यमुना मैयाI
विज्ञापन


लोक पंचायत यमुना तीर्थ समिति के कार्यकर्ताओं ने हरीघाट हरिपुर में धाम निर्माण के लिए शीला संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चालदा महासू देवता मंदिर समिति हनोल के राजगुरु चंदराम राजगुरु ने प्रथम शीला का संग्रह किया। संग्रहित शिलाओ पर श्रीराम, श्री कृष्ण, यमुना मैया आदि लिखा गया।



चंदराम राजगुरु ने कहा कि हरीघाट का आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत बड़ा महत्व है। इस स्थान पर यमुना कृष्ण धाम का निर्माण होने से रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।
विज्ञापन


लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि अयोध्या में भगवान रामचंद्र जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। ऐसे अवसर पर यमुना कृष्ण धाम के लिए शीलाओं का संग्रह कर लोक पंचायत के सदस्यों ने धार्मिक कार्य किया है। कहा कि जौनसार बावर के प्रवेश द्वार पर यमुना कृष्ण धाम निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




समिति के अध्यक्ष गंभीर चौहान ने कहा है कि शीला संग्रह कर कार्यकर्ताओं ने लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया है। कहा कि शीघ्र यमुना कृष्ण धाम का कार्य प्रारंभ होगा। जिसमें सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता होगी।

इस मौके पर विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान, सचिव सतपाल सिंह, रणवीर सिंह तोमर, अनिल सिंह तोमर, मुकेश शर्मा, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed