{"_id":"66244c73045d6b0f6303e315","slug":"action-will-be-taken-if-vehicles-are-parked-in-front-of-the-station-and-mussoorie-bus-stand-dehradun-news-c-5-drn1005-395593-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्टेशन और मसूरी बस अड्डे के सामने वाहन खड़े किए तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्टेशन और मसूरी बस अड्डे के सामने वाहन खड़े किए तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य महाप्रबंधक (एसडीसीएम) मुरादाबाद ने शनिवार को दून रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर की सफाई पर संतुष्टि जाहिर की। लेकिन, स्टेशन के गेट पर और बस मसूरी अड्डे के सामने पार्किंग पर नाराजगी दिखाई। आरपीएफ के इंस्पेक्टर से स्टेशन के बाहर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूटीएस काउंटर, वातानुकूलित शयन कक्ष से लेकर प्रीमियम वेटिंग लॉज तक की व्यवस्थाएं देखीं। एसडीसीएम ने यूटीएस काउंटर के पास सार्वजनिक शौचालयों की गंदगी पर स्टेशन के जिम्मेदारों को फटकार लगाई। साफ-सफाई के लिए एसएसई वर्क को निर्देशित किया। वातानुकूलित शयन कक्ष अव्यवस्थित दिखा तो अधिकारियों से कई सवाल पूछे। वेटिंग रूम में पंखा और लाइट लगाने के लिए कहा। उन्होंने पार्किंग शेड का भी निरीक्षण किया।
शिकायत मिली तो बनाया वीडियो
एसडीसीएम आदित्य गुप्ता रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मसूरी बस अड्डे के सामने की जा रही पार्किंग देखी। इस पार्किंग के अवैध होने की शिकायत मिली तो उन्होंने खड़ी टैक्सियों का वीडियो रिकॉर्ड किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल, एसएस रविंद्र कुमार, एसएसई वर्क शिव सिंह रावत, सीटीआई सुहेल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
ट्रेनों में चलाया जाए चेकिंग अभियान
एसडीसीएम ने सीटीआई से ट्रेनों में चेकिंग के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में किसी यात्री को परेशान ना किया जाए लेकिन बिना टिकट यात्रियों पर समुचित कार्रवाई या मौके पर उनके टिकट काटे जाएं। उन्होंने अधिकारियों से यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और वसूली की शिकायतें नहीं आनी चाहिए। यदि शिकायत आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-- --
बोले- कुलियों को मिलें सुविधाएं
एसडीसीएम ने कुली शेड भी देखा। शेड की हालत खराब मिली। कहा कि कुली यात्रियों की सेवा करते हैं। इसके एवज में इनको सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। उन्होंने एसएसई वर्क को निर्देशित किया कि कुलियों की सुविधाओं का प्लान तैयार करें।
-- -
आरपीएफ का एक कांस्टेबल भी न दिखा
रेलवे स्टेशन का वरिष्ठ वाणिज्य मंडल महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया। इसमें एक घंटा से ज्यादा लगा। इस पूरे समय में आरपीएफ का एक भी कांस्टेबल न उनके साथ रहा और न ही कहीं रेलवे स्टेशन पर कोई कांस्टेबल दिखा। एसडीसीएम ने स्टेशन के सामने लगने वाली अवैध पार्किंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कह भी दिया कि उन्हें एक भी कांस्टेबल स्टेशन पर नहीं मिला।