फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action will be taken against private companies making reservation through mobile app

परिवहन विभाग में पंजीकरण कराए बगैर निजी वॉल्वो बसों में आरक्षण कर रही निजी कंपनियां, कार्रवाई की तैयारी -

Fri, 09 Jul 2021 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against private companies making reservation through mobile app
राज्य सरकार और परिवहन विभाग की एग्रीगेटर पॉलिसी के विपरीत बिना पंजीकरण के यात्रियों को मोबाइल ऐप के जरिए निजी वातानुकूलित वॉल्वो बसों में आरक्षण की सुविधा देने वाली निजी कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी है। परिवहन विभाग की ओर से कंपनियों को चिह्नित किया जा रहा है। कई निजी कंपनियों को चिह्नित ही कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि देहरादून, हल्द्वानी हरिद्वार, ऋषिकेश समेत राज्य के कई शहरों से कई निजी कंपनियों द्वारा वातानुकूलित वॉल्वो बसें संचालित की जा रही हैं। ये निजी कंपनियों की ओर से आरक्षण की सुविधा मुहैया कराने वाली निजी आईटी कंपनियों के मोबाइल ऐप के जरिए यात्रियों का आरक्षण भी कर रही हैं। इन कंपनियों द्वारा एग्रीगेटर पॉलिसी के तहत न तो पंजीकरण कराया गया है और न ही कोई शुल्क जमा कराया गया है। अब परिवहन विभाग इन सेवा प्रदाता कंपनियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। ऐसे कई कंपनियों को चिह्नित कर लिया गया है। जांच के दौरान यदि निजी वातानुकूलित वॉल्वो बसें पकड़ी जाती हैं तो बस संचालकों के साथ ही आरक्षण की सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बता दें, पूर्व में ओला और ऊबर जैसी कंपनियों ने भी एग्रीगेटर पॉलिसी के तहत राज्य के परिवहन विभाग में पंजीकरण नहीं कराया था। जब परिवहन विभाग के ने ओला, ऊबर कंपनियों पर शिकंजा कसा तो कंपनियों ने पंजीकरण कराया और शुल्क भी जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed