फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Action started on MLAs complaints Captains Dehradun Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: 'कप्तान समन्वय नहीं बनाते, अफसर फोन नहीं उठाते, भाजपा विधायकों ने बयां किया दर्द

Sat, 03 Dec 2022 06:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 03 Dec 2022 06:18 PM IST
सार

विधानमंडल दल की बैठक और सत्र के दौरान सीएम के सामने भाजपा विधायकों ने अपना दर्द बयां किया। विधायकों की शिकायतों पर कार्रवाई शुरू करते हुए सीएम धामी ने कप्तानों को निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
Action started on MLAs complaints Captains Dehradun Uttarakhand news in hindi
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेशक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के फोन उठाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बनाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कुछ जिलों में इनका पालन नहीं हो रहा है। भाजपा विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के सामने जब अपना दर्द बयान किया तो अब सभी पुलिस कप्तानों को ताकीद किया गया है कि वे हर महीने स्थानीय विधायकों के साथ समन्वय बैठक करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, विधानमंडल दल की बैठक में कई विषय आए। एक विषय यह भी था कि पूर्व में पुलिस कप्तान स्थानीय विधायकों के साथ समन्वय बैठक करते थे, लेकिन कई जिलों में अब यह बैठकें नहीं हो रही हैं। जिन विषयों पर चर्चा हुई, उन पर अब सरकार के स्तर से क्रियान्वयन शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सत्र के दौरान भी विधायकों ने यह मसला सीएम से उठाया था। सीएम ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को ताकीद किया और इसके बाद सभी पुलिस कप्तानों को समन्वय बैठक के निर्देश जारी किये गए। फोन उठाने के मामले में अफसरों की अनदेखी से पार्टी विधायक व प्रदेश प्रवक्ता खजानदास बेहद क्षुब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun:  पांच दिन पहले मारपीट में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, हंगामा, बेस बॉल के बैट से किया था हमला


वह कहते हैं, मुख्यमंत्री के बार-बार निर्देश के बाद भी कोई फोन उठाने को तैयार नहीं। माना कि व्यस्तता के कारण कई बार तत्काल फोन रिसीव नहीं हो पाता, लेकिन कॉल बैक तो की ही जा सकती है। हम जनता के प्रतिनिधि हैं, हमें उनके मसलों को लेकर पुलिस से बात करनी होती है। अधिकारी भी जन सेवा के लिए ही हैं, जब दोनों का एक ही उद्देश्य है, तो फिर संवादहीनता क्यों होनी चाहिए। बकौल खजानदास, अच्छा है कि डीजीपी के निर्देश के बाद पुलिस कप्तान के स्तर पर समन्वय बैठकें होंगी, यह जनहित में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed