{"_id":"67c9bdc308a4f6c37b0ae91c","slug":"action-against-madrassas-without-notice-declared-illegal-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-119273-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बिना नोटिस मदरसों पर कार्रवाई को बताया गैरकानूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बिना नोटिस मदरसों पर कार्रवाई को बताया गैरकानूनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मदरसा संचालकों ने बोर्ड अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पछवादून में मदरसों पर हुई कार्रवाई को मदरसा संचालकों ने गैरकानूनी बताया है। उन्होंने मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष से उनके कार्यालय में मुलाकात कर सील खुलवाने व कार्रवाई करने वाली टीम के विरुद्ध कदम उठाए जाने की मांग भी की।
पछवादून में मदरसाें को सील किए जाने की कार्रवाई पर संचालकों ने सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व नोटिस के इस प्रकार की कार्रवाई गैरकानूनी है। कहा कि बंद किए गए मदरसों में धार्मिक शिक्षा प्रदान की जाती है। जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30 के अंतर्गत उनका अधिकार है। मदरसों को सील करने का स्पष्ट कारण भी संचालकों को नहीं बताया गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि यह कार्रवाई सिर्फ एक वर्ग के उत्पीड़न के लिए की गई है।
उन्होंने मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी से मदरसों पर कार्रवाई करने वाली टीम पर भी कानून के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग भी की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी बोर्ड अध्यक्ष को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद आजम, मोहम्मद जुनैद, शकील अहमद, मोहम्मद जुबैर, मुस्तफा कासमी, जमील अहमद आदि शामिल रहे।