फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Acharya balkrishna Birthday celebrated as herb diwas in patanjali ayurveda

जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस, किया पौधरोपण

Sun, 04 Aug 2019 09:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Aug 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Acharya balkrishna Birthday celebrated as herb diwas in patanjali ayurveda
पौधरोपण करतीं राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान निरोगी दुनिया बनाने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में पहुंची राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पतंजलि योगपीठ के देश और समाज के विकास में योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि पतंजलि ने योग और आयुर्वेद को देश में ही नहीं विदेश तक पहुंचाया है। 

विज्ञापन


जन्मदिन के मौके पर आयोजित ऑन इंटिग्रेटिड अप्रोच ऑनऑटोमिनीडिसआर्डर विषय पर गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण महाराज ने विश्व में आरोग्यता का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा कि योग का उद्भव उत्तराखंड से हुआ, इसलिए इसे देवभूमि कहा जाता है। 
विज्ञापन


योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पतंजलि को योग और आयुर्वेद की सबसे बड़ी संस्था बनाने  में आचार्य बालकृष्ण का अहम योगदान है। उन्होंने संपूर्ण जीवन क्रियाशील, गुणात्मक, रचनात्मक और समाज की सेवा में समर्पित किया हुआ है। उन्होंने कहा कि आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद की पुस्तकों के लेखन, प्रकाशन, पांडुलिपियों के संरक्षण, आयुर्वेदिक औषधियों की खोज, अनुसंधान, आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार व आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर स्वीकृति दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी पतंजलि योगपीठ की सफलता के  सफर को सराहा। आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि पहले जब योग की बात आती थी तो यह हिमालय की गुफाओं तक ही सीमित था। स्वामी रामदेव  और आचार्य बालकृष्ण ने इस दुनियाभर में पहुंचाया। गोष्ठी में पूर्व निदेशक प्रो एमएस बघेल, प्रोफेसर डॉ. एस गोपा कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सक वैद्य दिलीप पी गाडगिल आदि ने भी विचार रखे। 

स्वामी रामदेव और मदन कौशिक ने किया रक्त दान 
जड़ी बूटी दिवस पर मदर टेरेसा ब्लड बैंक रुड़की के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान  स्वामी रामदेव,  आचार्य बालकृष्ण और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी रक्तदान किया। शिविर में पतंजलि योगपीठ के सभी कर्मचारियों ने 400 यूनिट रक्तदान किया। जड़ी बूटी दिवस के अवसर पर इफ्को के सहयोग से नीम के चालीस हजार पौधे निशुल्क वितरित किए गए। राज्यपाल ने नीम का पौधा भी रोपा। 

ये लोग रहे मौजूद  
इस दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा, महामना सेवा संस्थान के महामंत्री रमेश शर्मा,  हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष डा. सुनील बत्रा, महामंत्री देवेंद्र शर्मा, महेश पारीक आदि मौजूद रहे। शाम के सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed