फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accused principal arrested, accused of culpable homicide 

Principal arrested: कार से ऑटो को मारी थी टक्कर, जिंदगी और मौत से अब भी लड़ रहा चालक, छात्रा की हो चुकी मौत

Tue, 21 Jun 2022 02:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 Jun 2022 02:22 PM IST
सार

नौ जून की दोपहर करीब तीन बजे श्यामपुर बाइपास पर रेलवे अंडर पास के निकट हरिद्वार की ओर से आ रही मध्य प्रदेश नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर आटो को टक्कर मार दी थी। हादसे में हरिद्वार के खन्ना नगर निवासी आटो चालक राजेंद्र बिश्नोई (50) और सोमेश्वर नगर की रहने वाली छात्रा ईशा डोभाल (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
accused principal arrested, accused of culpable homicide 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस और एसओजी देहात टीम ने गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी मध्य प्रदेश के एक लॉ कालेज के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। बीते नौ जून को कार की टक्कर से ऑटो में सवार छात्रा की मौत हो गई थी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन


परिजनों और स्थानीय लोगों ने जब कोतवाली का घेराव किया तो आरोपी के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा को बढ़ाया गया था। नौ जून की दोपहर करीब तीन बजे श्यामपुर बाइपास पर रेलवे अंडर पास के निकट हरिद्वार की ओर से आ रही मध्य प्रदेश नंबर की एक तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर ऑटो को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


हादसे में हरिद्वार के खन्ना नगर निवासी आटो चालक राजेंद्र बिश्नोई (50) और सोमेश्वर नगर की रहने वाली छात्रा ईशा डोभाल (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया गया। यहां अगले दिन 10 जून की सुबह उपचार के दौरान सुबह पांच बजे ईशा डोभाल ने दम तोड़ दिया जबकि आटो चालक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने छात्रा के चाचा देवेश डोभाल की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। छात्रा के पिता का आरोप है कि कार चालक के खिलाफ पुलिस ने अज्ञात में मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिससे उसे न्यायालय से आसानी से जमानत मिल गई। 

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद भी अज्ञात में मुकदमा लिखा। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने कार चालक के नशे में होने और अभद्रता करने और एक पुलिसकर्मी पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस की खूब फजीहत भी हुई थी। परिजनों के प्रदर्शन और उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देश पर पुलिस सक्रिय हुई थी।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केंद्रीय मंत्री के आगे नहीं चली आंकड़ों की बाजीगरी, अधूरे होमवर्क पर अफसरों की लगी क्लास

कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए आईएसबीटी चौकी प्रभारी उत्तम रमोला और एसओजी देहात प्रभारी ओमकांत भूषण के नेतृत्व में टीम गठित कर मध्यप्रदेश भेजी गई थी। पुलिस ने 20 जून को मध्यप्रदेश के मुरैना के अंतौबाई रोड के पास रहने वाले आरोपी चालक शिव प्रताप सिंह राघव को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक लॉ कालेज का प्राचार्य है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed