फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accused of social boycott

सामाजिक बहिष्कार का लगाया आरोप, थाने में दी तहरीर

Tue, 20 Jul 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
accused of social boycott
सामाजिक बहिष्कार लेकर कालसी थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष के लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। जातिगत भेदभाव के मामले में शिकायत करने पर शिकायतकर्ता के परिवार का आठ गांवों के लोगों ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया। इसे लेकर पीड़ित परिवार और भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के कार्यकर्ताओं ने कालसी थाने पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर में अरविंद कुमार निवासी ग्राम लटऊ ने कहा कि बीती 21 जून को उसकी बहन कविता ने झूठे बर्तन जबरदस्ती धुलवाने की शिकायत तहसील प्रशासन से की थी। जिस पर राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिस पर राजस्व पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। जिस पर जिलाधिकारी से जांच कालसी थाना पुलिस से कराने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश थाना पुलिस को दिए, लेकिन उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आरोप लगाया कि उल्टा आठ गांव के सवर्ण लोगों ने उनका बहिष्कार कर दिया। उन्होंने सामाजिक बहिष्कार करने वाले लोगों के खिलाफ कानूूनी कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस अवसर पर दौलत कुंवर राष्ट्रीय संयोजक, राजेन्द्र कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता, सादिक हसन राष्ट्रीय महासचिव, बलजीत सिंह सलाहकार, भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच, संजना राज लोक गायिका, कविता, मनीषा, रिया, निकिता, नेहा, गेन्दाराम, मन्तुराम, मुन्नाराम, नरेन्द्र, रोशन, पवन, श्याम, बलवन्त, अरविन्द, जयदीप, निर्मल, राहुल, सन्तोष कुमार, प्रदीप कुमार, रमेश कुमार, शमशेर सिंह, कृपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed