फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused of cheating doctor of Rs 40 lakh arrested

Dehradun News: डॉक्टर से 40 लाख रुपये ठगने का आरोपी दबोचा

Mon, 01 Apr 2024 02:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating doctor of Rs 40 lakh arrested
डॉक्टर से 40 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डॉक्टर को रिजॉर्ट के लिए लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि डॉ. अंतरिक्ष सैनी निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, राजपुर रोड डालनवाला ने 27 नवंबर 2022 को थाना डालनवाला में शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह संतला देवी क्षेत्र में रिजॉर्ट खोलना चाह रहे थे। इसके लिए उन्होंने प्राइवेट कंपनी में लोन के लिए आवेदन किया था। इस पर उनसे एक युवक ने संपर्क किया और प्रोसेसिंग फीस आदि के नाम पर 40 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन




यह कंपनी गुजरात की बताई गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच कई जगहों पर दबिश दी गई। डालनवाला पुलिस ने शनिवार को आरोपी वासु शर्मा निवासी निहाल विहार, नांगलोई, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed