{"_id":"65ea145c275a61aca60c2b97","slug":"accused-of-cash-theft-and-cylinder-theft-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1030-366357-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दुकान से नगदी चोरी और सिलिंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दुकान से नगदी चोरी और सिलिंडर चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
I
IIआरोपी से चोरी की नगदी और सामान बरामद
I
I
I
I डालनवाला पुलिस ने दुकान से नगदी और ढाबे से सिलिंडर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी की नगदी और सिलिंडर भी बरामद कर लिए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
I
I
I
Iकैंट कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि राजमोहन सिंह भंडारी निवासी हाथीबड़कला ने तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पांच मार्च की रात्रि में उनकी हाथीबड़कला बाजार में स्थित पेंट व हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे हुए करीब साढ़े तीन लाख रुपए की नगदी चुरा ली है। साथ ही मोतीराम थापा निवासी शक्ति कॉलोनी हाथीबड़कला देहरादून उनके हाथी बड़कला बाजार में स्थित ढाबे का ताला तोड़कर दो सिलेंडर चोरी कर के लेकर तहरीर दी थी। दोनों शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए टीम गठित की। गठित टीम ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम दोनों घटनाओं में संलिप्त आरोपी विशाल कुमार निवासी नई बस्ती विजय कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चुराई गई पूरी नगदी तथा दो गैस सिलेंडर सिलिंडर बरामद कर लिए गए।I