फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun crime: Accused arrested in drug smuggling who went to jail for killing daughter

Dehradun News: नशे की दवाओं की तस्करी में आरोपी गिरफ्तार, बेटी की हत्या के आरोप में जा चुका जेल

Wed, 05 Apr 2023 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2023 05:08 PM IST
सार

आरोपी छुटमलपुर से सस्ते दाम पर नशे की दवाएं खरीदकर लाते हैं। रियाजुद्दीन की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान है।

विज्ञापन
Dehradun crime: Accused arrested in drug smuggling who went to jail for killing daughter
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशे की दवाओं की तस्करी में पुलिस ने हत्या के आरोपी को साथी के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1170 नशे की गोलियां और 288 कैप्सूल बरामद हुए हैं। एक आरोपी वर्ष 2018 में अपनी सात वर्ष की बेटी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। जबकि, दूसरा एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाता है।

विज्ञापन


एसओ रायपुर कुंदन राम ने बताया कि तपोवन रोड पर दो लोगों के अवैध तरीके से नशे की दवाएं बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो तपोवन रोड पर चेकिंग के दौरान कार सवार दो आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से 1170 प्रतिबंधित नशे की गोलियां और 288 कैप्सूल मिले। इन्हें वह नशे के आदी लोगों को मनमाने दामों पर बेच रहे थे।
विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान रियाजुद्दीन निवासी चूना भट्टा अधोईवाला और विक्टर डेनियल निवासी चूना भट्टा, रायपुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी छुटमलपुर से सस्ते दाम पर नशे की दवाएं खरीदकर लाते हैं। रियाजुद्दीन की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की दुकान है। जबकि, विक्टर डेनियल 2018 में अपनी बेटी की हत्या में जेल जा चुका है। वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed