{"_id":"5d3f55438ebc3e6d0239562a","slug":"accused-arrested-with-stolen-goods-vikas-nagar-news-drn31461536","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान के साथ आरोपी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 50 हजार रुपये की कीमत का बिजली फिटिंग का सामान बरामद हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार को लक्ष्मीपुर सहसपुर निवासी डॉ. निजामुद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके लक्ष्मीपुर स्थित निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग का सामान चोरी हो गया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के सामान के साथ एक युवक लक्ष्मीपुर स्थित रियासत वर्कशॉप के पास खड़ा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास मौजूद कट्टों की तलाशी में चोरी का सामान बरामद हुआ। आरोपी की पहचान साहिब पुत्र नियाज अली निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूली है। वह चोरी के सामान को लेकर बेचने के लिए कहीं जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन
----
ये सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से एक टाइल कटिंग मशीन, 118 बिजली के स्विच, 36 फोल्डर, 40 पावर सैड सॉकेट, 30 एम सीट, 20 रेग्युलेटर और 100 पीवीसी पाइप बरामद किए हैं।