फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accused arrested for selling drug capsules to students

Dehradun News: छात्रों को नशे के कैप्सूल बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for selling drug capsules to students
I
विज्ञापन

I
I
I
Iक्लेमेंटटाउन पुलिस ने 2400 कैप्सूल किए बरामद
I

Iनिजी विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्रों को नशे के कैप्सूल पहुंचाने के आरोप में सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशीष कुमार को क्लेमेंटटाउन पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे 2400 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिक्षण संस्थानों में नशा पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में क्लेमेंटटाउन पुलिस ने स्कूटी पर जाते एक युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से भारी मात्रा में नशे के प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ये कैप्सूल सहारनपुर से फिरोज नाम के व्यक्ति से खरीदकर लाया था। इन कैप्सूलों को शिक्षण संस्थानों के छात्रों और नशे के आदी लोगों को बेचता था।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iछात्रों के बीच नशे का आसान जरिया हैं ये कैप्सूल
I

Iये कैप्सूल छात्रों के बीच नशे की लत पूरा करने का आसान जरिया हैं जिनकी तस्करी आसपास के राज्यों से हो रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी से बरामद कैप्सूल में एसिटामिनोफेन, ट्रामाडोल एचसीआई और डाइसाइक्लोमाइन एचसीआई जैसे तत्व होते हैं। इन दवाओं का उपयोग आमतौर पर दर्द और ऐंठन को कम करने के लिए किया जाता है लेकिन इनका दुरुपयोग नशे के लिए हो रहा है। लंबे समय तक इसका सेवन लिवर और किडनी को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी लत लगने पर चिंता, अवसाद और मतिभ्रम जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed