फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Account not opened at eight purchasing centres, only 44 quintals of wheat arrived at one

Dehradun News: आठ क्रय केंद्रों पर नहीं खुला खाता, एक पर मात्र 44 क्विंटल गेहूं आया

Wed, 03 Jul 2024 06:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Account not opened at eight purchasing centres, only 44 quintals of wheat arrived at one
गेहूं खरीद के लिए सरकार के सभी इंतजाम नाकाम साबित हुए। गेहूं खरीद के लक्ष्य को तो छोड़िए क्रय केंद्रों पर खाता तक नहीं खुल सका है। हरबर्टपुर केंद्र को छोड़कर बाकी किसी भी केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसान नजर तक नहीं आए। जिले में बीते पांच वर्षों में गेहूं खरीद का हाल ऐसे ही है।
विज्ञापन


जिले में एक अप्रैल से शुरू गेहूं खरीद 30 जून को बंद हो गई। इस दौरान हरबर्टपुर क्रय केंद्र पर दो किसानों से मात्र 44 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी। नौ केंद्र में से आठ क्रय केंद्रों पर पूरे सीजन में सन्नाटा ही पसरा रहा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बीते पांच वर्षों में कभी भी गढ़वाल मंडल में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। हालांकि, इस बार जनपद दून में 15 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल थी। इसके बावजूद किसानों ने फसल बेचने के लिए क्रय केंद्रों का रुख नहीं किया। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में ज्यादा भाव होने से किसानों ने क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन


मंडल के हरिद्वार, पौड़ी व दून जिले में गेहूं की खरीद का लक्ष्य एक लाख क्विंटल था। इसके सापेक्ष मात्र 11,559.5 क्विंटल गेहूं की ही खरीदी हुई है।
उप संभागीय विपणन अधिकारी देहरादून अनु जेकरे ने बताया कि गढ़वाल मंडल के साथ ही दून में इस बार गेंहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों की ओर से हरसंभव प्रयास किए गए। सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाओं के साथ ही सभी इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed