हादसा: पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर ट्रक खाई में गिरने में तीन की मौत, दो शव निकलाने में एसडीआरएफ की टीम को करनी पड़ रही मशक्कत
पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। सुबह दुर्घटना का पता चलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद एक शव निकाला जा सका।
विस्तार
पौड़ी देवप्रयाग मार्ग पर एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। सुबह दुर्घटना का पता चलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस को एक शव मिले है। ट्रक देवप्रयाग से पौड़ी जा रहा था। तभी देवप्रयाग सौड में ढाबे के पास दुर्घटना हो गई।
ये भी पढ़ें...दिल्ली में धामी: सीएम पुष्कर आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, केंद्रीय मंत्रियों से संग कर सकते हैं मीटिंग
बाह बाजार थाना प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि खाई में नदी के दूसरी ओर से दो शव दिखाई दिए। जहां शव गिरे हैं, वहां उतरना भी काफी मुश्किल है। एक शव को तो निकाला जा चुका है, लेकिन बाकी दो शव निकालने में एसडीआरएफ की टीम को मश्कत करनी पड़ रही है।