{"_id":"636f2c8836a8e23248618251","slug":"accident-pithoragarh-businessman-bhuvan-gunjyal-died-in-a-road-accident-cm-dhami-expressed-grief-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: पिथौरागढ़ के कारोबारी भुवन गुंज्याल की सड़क हादसे में मौत, सीएम धामी ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: पिथौरागढ़ के कारोबारी भुवन गुंज्याल की सड़क हादसे में मौत, सीएम धामी ने जताया शोक
Sat, 12 Nov 2022 11:02 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:02 AM IST
सार
शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर जा रहे कुछ लोगों ने वरदानी मंदिर से करीब 50 मीटर पहले एक कार खाई में गिरी देखी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। यह गाड़ी पिथौरागढ़ के प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की थी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ के प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। गुंज्याल देर रात पिथौरागढ़ शहर से चंडाक स्थित अपने होटल के लिए निकले थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों को वरदानी मंदिर से करीब 50 मीटर पहले झरने के निकट एक कार खाई में गिरी नजर आई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा। भुवन गुंज्याल फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का बयान- प्रदेश के मंत्रियों को चाहिए महंगी और नई गाड़ियां
विज्ञापन
कारोबारी भुवन गुंज्याल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने उनके परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।