{"_id":"64f54edd803c5239ea0a1c96","slug":"accident-pickup-full-of-apples-falls-into-ditch-driver-dead-one-injured-in-vikasnagar-sahiya-dehradun-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा सेब से भरा पिकअप, चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar News: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा सेब से भरा पिकअप, चालक की मौत, एक घायल
Mon, 04 Sep 2023 09:27 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 04 Sep 2023 09:27 AM IST
सार
पिकअप वाहन खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। जबकि साथी अन्य दो लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
सेब लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चकराता से सेब लेकर चला पिकअप वाहन कोरवा बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। पिकअप में चालक सहित तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में सकनी कालसी निवासी चालक दिनेश (27) पुत्र जगरू दास और पुरानी कालसी निवासी सुनील (32) पुत्र सेवाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें....Exclusive: उत्तराखंड में उपनल के 7000 से अधिक कर्मचारियों को हटाने की तैयारी, कुछ का वेतन रोका
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनील को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन