यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, वाहन नदी में गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। पिकअप खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना आज सुबह करीब पांच बजे की है। पिकअप वाहन (एचपी 10ए 4194) विकासनगर से नौगांव की ओर जा रहा था। दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चांमी के समीप वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिर गया।
सूचना पर स्थानीय जनता व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। आनन-फानन में पहुंची टीम ने रेस्क्यू शुरु किया,लेकिन नदी से शव निकालने में अधिक ऊंचाई होने के कारण परेशानी आ रही है।
दुर्घटना में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाहीद (47 वर्ष), जावेद (55 वर्ष), इमरान पुत्र असगर (45 वर्ष) और टोजों (44 वर्ष) सभी निवासी थाना विकासनगर देहरादून के रूप में हुई है।