{"_id":"690c5cd96849b93f930913aa","slug":"accident-on-mussoorie-dehradun-road-bike-riders-fell-into-a-ditch-near-kolhukhet-one-died-2025-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: कोल्हुखेत के पास खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, घायल बेटा पहाड़ी पर अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: कोल्हुखेत के पास खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, घायल बेटा पहाड़ी पर अटका
Thu, 06 Nov 2025 02:23 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:23 PM IST
सार
Mussoorie Accident: पिता-पुत्र काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान दोनों बाइक समेत खाई में जा गिरे।
विज्ञापन
बाइक खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हुखेत के पास सुबह बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल होकर पहाड़ी पर अटक गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब दस बजे की है। दो युवक देहरादून से पेंट पुताई के काम के लिए मसूरी जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा खाई में बाइक(बजाज प्लैटिना UK07AB7926) खाई में गिरी हुई थी। एक घायल पहाड़ी पर फंसा हुआ था और दूसरे की मौत हो चुकी थी। एसडीआरएफ की टीम ने घायल को निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
Dehradun: युवक को खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा
विज्ञापन
मृतक की पहचान असवाक अहमद(40) पुत्र फारूक अहमद, निवासी रायपुर अधोईवाला के रूप में हुई है। घायल फैजान अहमद(14 ) पुत्र असवाक अहमद का इलाज चल रहा है।