फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accident Youth crushed by tractor trolley loaded with mining material angry mob created a ruck

Dehradun: युवक को खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा

Thu, 06 Nov 2025 12:59 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Nov 2025 12:59 PM IST
सार

Dehradun Accident News: पलवल गांव से आया खनन से भरा ट्रैक्टर जब प्रेमनगर के लक्ष्मीपुर पहुंचा तो युवक को कुचलता हुआ चला गया।

विज्ञापन
Dehradun Accident  Youth crushed by tractor trolley loaded with mining material angry mob created a ruck
हादसे के बाद भीड़ ने सड़क की जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून में लक्ष्मीपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक को खनन से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने हंगामा कर दिया। का मामला। 

विज्ञापन


विदेश में नौकरी करने वाले 24 वर्षीय शुभम गैरोला छुट्टी पर घर लौटा था। आज दोपहर करीब 12 बजे महेंद्र चौक के पास बगैर नंबर की एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने शुभम की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रॉली चालक मौके से करीब एक किलोमीटर तक भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर पकड़ा गया, लेबर ड्राइवर भाग गए।
विज्ञापन


Dehradun News: विक्रम चालक का दुस्साहस... महिला सिपाही को धमकाया, कहा- तूझे कल का सूरज नहीं देखने दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क पर रखा शव

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद स्थानीय लोगों में बेहद गुस्सा है। ट्रॉली चालक की लापरवाही और पुलिस-प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक शुभम का शव सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन अवैध वाहनों पर लगाम नहीं लगा पाता, जिसकी कीमत मासूम जिंदगियों को चुकानी पड़ती है। लोगों ने पिछले साल हुई ऐसी ही एक घटना का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed