उत्तराखंड: केदारनाथ से लौट रही दिल्ली के यात्रियों की कार नदी में गिरी, तीन की मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे दिल्ली के यात्रियों की कार खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात का है। गाड़ी संख्या DL 9c y 2199 केदारनाथ से दिल्ली के लिए जा रही थी। गाड़ी जयालगढ़ पुलिया से अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट नीचे नदी में जा गिरी। गाड़ी में पांच यात्री सवार थे।
जिसमें से दो पुरुष और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक पुरुष व एक महिला घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा है।
वाहन घायल अमित कुमार चला रहा था। सूचना के अनुसार, एक शख्स गाड़ी के आगे आ गया, जिसको बचाने के लिए चक्कर में गाड़ी बेकाबू हो गई और सीधे पुलिया से नीचे खाई में जा गिरी।
मृतकों के नाम
1- हरेन्द्र पुत्र राम सिंह निवासी शाहदरा दिल्ली उम्र करीब 23 वर्ष ।
2-अनुराग पुत्र त्रिलोचन मिश्रा निवासी बल्लभगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष ।
3 मीनाक्षी निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष ।
घायलों के नाम
1 अमित पुत्र अनिल कुमार निवासी कादराबाद मोदीनगर उम्र करीब 36 वर्ष।
2- ज्योति पत्नी अमित कुमार निवासी कादराबाद मोदीनगर उम्र करीब 32 वर्ष ।