दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: जल लेकर गाजियाबाद लौट रहे कांवड़ यात्री को कार ने मारी टक्कर, हुई मौत
कांवड़िया होटल के पास पहुंचा तो सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगर। इसी बीच एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विस्तार
रुड़की में नगला इमरती बाईपास के पास सड़क पार करते समय एक कांवड़ यात्री की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही कार की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसा दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर हुआ।
बुधवार को गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने के डुंडाहेडा निवासी पुरुषोत्तम शर्मा (66) अपने साथियों के साथ जल लेकर लौट रहे थे। वह दोपहर के समय नगला इमरती बाईपास पर एक होटल के पास पहुंचे तो सामान लेने के लिए सड़क पार करने लगे। इसी बीच एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। कार की चपेट में आकर वह घायल हो गए।
Kanwar Yatra: चरम पर पहुंचा कांवड़ मेला, पांच दिन में 80.90 लाख यात्री पहुंचे हरिद्वार, देखें ये खास तस्वीरें
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.