फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident In Uttarakhand, CharDham Pessenger, Bolero and ambulance collision, Five injured, one died due to bike falling into ditch

Accident: दर्शन कर लौट रहे चारधाम यात्रियों के साथ हादसा, बोलेरो और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत, पांच घायल, एक की मौत

Wed, 18 May 2022 11:42 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/श्रीनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 May 2022 11:42 AM IST
सार

मंगलवार को उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक युवक की जान चली गई ,जबकि पांच लोग घायल हो गए। गौरीकुंड हाईवे पर एक बोलेरो और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें दर्शन कर लौट रहे चार यात्री घायल हो गए। वहीं केदरानाथ धाम से लौट रहे दो युवकों की बाइक खाई में गिर गई। 

विज्ञापन
Accident In Uttarakhand, CharDham Pessenger, Bolero and ambulance collision, Five injured, one died due to bike falling into ditch
रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग में हुए हादसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीरी - बांसवाड़ा के बीच दो वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें चार यात्री घायल हो गए हैं। वहीं केदरानाथ धाम से लौट रहे दो युवकों की देवप्रयाग के पास बाइक स्लीप हो गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि एक घायल है। 

विज्ञापन


मंगलवार को उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक युवक की जान चली गई ,जबकि पांच लोग घायल हो गए। गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें दर्शन कर लौट रहे चार यात्री घायल हो गए। बोलेरो यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा थी।
विज्ञापन


इसी दौरान बोलेरो भीरी बांसवाड़ा के बीच रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एंबुलेंस से टकरा गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क में ही पलट गया।  वाहन में आठ लोग सवार थे। हादसे में घायल चार लोगों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...सीएम के एक्शन से मची खलबली: सुबह-सुबह निरीक्षण पर पहुंचे धामी लापरवाही पर भड़के, आरटीओ को किया सस्पेंड

हादसे का कारण वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में मुंबई निवासी यात्री कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर घायल हुए हैं। दूसरी ओर देवप्रयाग के पास एक बाइक स्लीप हो गई। बाइक सवार एक युवक छिटककर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में पवन, पुत्र जय सिंह उम्र-30 घायल हो गया है। जबकि सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरे ललित, पुत्र लाजवेंद्र उम्र-21 वर्ष की जान चली गई। ये दोनों केदारनाथ से वापस पानीपत हरियाणा जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed