{"_id":"695b5eb7667c332cf1006c06","slug":"accident-in-roorkee-speeding-motorcycle-hit-a-young-man-walking-on-the-road-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को पीछे से आई अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, उछलकर कई फीट दूर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को पीछे से आई अनियंत्रित बाइक ने मारी टक्कर, उछलकर कई फीट दूर गिरा
Mon, 05 Jan 2026 12:47 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:47 PM IST
सार
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक सड़क पर उछलकर गिर गया। युवक को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर इलाके में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा।
विज्ञापन
पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें टक्कर के बाद युवक को सड़क पर गिरते दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महंगे होटलों में शादी पर रोक, महिलाएं ज्यादा गहने नहीं पहनेंगी, उल्लंघन पर लगेगा एक लाख जुर्माना
विज्ञापन
घायल युवक रामपुर का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।