फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Ramnagar Nainital Tata Sumo falls into drain one killed seven injured Uttarakhand News in hindi

Nainital Accident: ढिकुली का बरसाती नाला उफान पर आने से बही टाटा सूमो, सवार आठ लोगों में एक की मौत, अन्य घायल

Wed, 02 Aug 2023 02:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)। Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Aug 2023 02:47 PM IST
सार

ढिकुली स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया। नाले में दिल्ली की ओर से आ रही टाटा सूमो बह गई।  टाटा सूमो में सवार लाेगों को किसी तरह बाहर निकाला गया, लेकिन इनमें से एक यात्री ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Accident in Ramnagar Nainital Tata Sumo falls into drain one killed seven injured Uttarakhand News in hindi
रामनगर में हादसा - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगर नैनीताल में मूसलाधार बारिश में ढिकुली का बरसाती नाला उफान पर आ गया, जिससे यहां नाले में एक टाटा सूमो बह गई। टाटा सूमो में सवार आठ लोग भी बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सवार लोगों को निकाला। घायलों को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर दिया, लेकिन रास्ते में ही घायल की मौत हो गई।

विज्ञापन


कॉर्बेट के जंगल से आए पानी से ढिकुली स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया। नाले में दिल्ली की ओर से आ रही टाटा सूमो बह गई। रात करीब दो से ढाई बजे के आसपास योगेश छिमवाल के परिवार ने आसपास के लोगों के साथ टाटा सूमो में सवार लाेगों को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान दो लोग कार के साथ आगे बह गए। बाद में मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कार से दोनों को निकाला। सभी को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक प्रकाश चंद्र फुलारा नाम के युवक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। युवक की कालाढूंगी से आगे निकलकर रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath Dham:  मास्टर प्लान के तहत बन रहे पुल का ढांचा गिरने से हादसा, नदी में बहे दो मजदूर, एक की जान बची

हादसे में घायल
टाटा सूमो चालक गौरीदत्त, नितिन फुलारा (घायल), शंकर दत्त, ध्रुव शर्मा, ललित फुलारा, हिमांशु फुलारा, भगवती देवी सवार थे। सभी के सभी लोग दिल्ली के निवासी है। सभी दिल्ली से द्वाराहाट के गांव गनौली जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed