फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   accident in mussoorie: Renault KWID accident three died three injured

मसूरी के पास दर्दनाक हादसा, क्विड कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत व तीन लोग घायल

Thu, 12 Nov 2020 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Nov 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
accident in mussoorie: Renault KWID accident three died three injured
क्विड कार खाई में गिरी - फोटो : amar ujala
मसूरी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हाथी पांव के पास एक क्विड कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात को नाग मंदिर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हैं।
विज्ञापन


उक्त युवक मसूरी से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार कार सवार युवक रात करीब साढ़े 11 बजे मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से चले थे। उनके साथ दो कार और भी थीं जो आगे चली गईं।
विज्ञापन


अन्य कार सवार जब देहरादून पहुंचे तो पता चला कि क्विड कार में सवार युवक अपने घर नहीं पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी।

 

कार नाग मंदिर के पास रोड पर पलटी हुई मिली

सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो कार नाग मंदिर के पास रोड पर पलटी हुई मिली। यह कार ऊपर की रोड से नीचे वाली रोड पर गिरी थी। हादसे में तीन की मौत हुई और तीन घायल हो गए।

मृतकों की पहचान सचिन पुत्र जतिनदास (22) निवासी कैम्पटी टेहरी, अंकित (27) निवासी नालापानी और वीरेंद्र (35) निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

जबकि राजा पुत्र दिनेश, अंकित पुत्र मनोज और सुनील पुत्र भगतराम निवासी देहरादून घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जन्मदिन किसका था, यह जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed