{"_id":"6aaaa076ceb74fb26301ea2d","slug":"accident-in-mussoorie-an-out-of-control-scorpio-fall-into-gorge-near-gajji-bend-five-youths-were-on-board-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में हादसा: गज्जी बैंड के पास सड़क से नीचे खाई की तरफ गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, पांच युवक थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में हादसा: गज्जी बैंड के पास सड़क से नीचे खाई की तरफ गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, पांच युवक थे सवार
Wed, 16 Sep 2026 07:31 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:31 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद से युवक मसूरी आए थे। इस दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। युवकों को खाई से निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
मसूरी में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मसूरी में देर शाम हादसा हो गया। आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि गज्जी बैंड के समीप एक स्कॉर्पियो-एन वाहन संख्या UP14GH-0248 अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चला गया है। वाहन में पांच लोग सवार बताए गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर सर्विस कर्मियों के प्रयास से वाहन में फंसे सभी पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
वाहन में सवार लोगों की पहचान उज्जवल त्यागी (19), पुत्र ओम त्यागी, निवासी ग्राम मझोला, गाजियाबाद, चिराग त्यागी, पुत्र शिव कुमार त्यागी, निवासी ग्राम मझोला, गाजियाबाद, अभिषेक त्यागी, पुत्र ओम राज त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर, यश त्यागी (20), पुत्र अमित त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर और हनी त्यागी (20), पुत्र संजीव त्यागी, निवासी रुहाना, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।
विज्ञापन
उत्तराखंड: उपनल कार्मिकों को सौगात; तीन चरणों में मिलेगा न्यूनतम वेतन व महंगाई भत्ते का लाभ
सभी पांचों को 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय, मसूरी भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कोतवाली मसूरी पुलिस एवं फायर सर्विस टीम द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्यवाही पूरी की गई। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।