फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in kotdwar Uttarakhand: Car fell into ditch and two people died

Uttarakhand: नोएडा से कोटद्वार जा रही कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक घायल अस्पताल में भर्ती

Tue, 20 Sep 2022 07:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Sep 2022 07:23 PM IST
सार

हादसे के दौरान एक युवक सुनील घायल हो गया। जिसे पुलिस ने बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सुनील अपने गांव जा रहा था। 

विज्ञापन
Accident in kotdwar Uttarakhand: Car fell into ditch and two people died
बीरोंखाल में कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कोटद्वार में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार पोखड़ा बैजरो मार्ग पर गांव कोलादरिया के पास एक कार पंचराड़ नदी में जा गिरी। इसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार किया जा रहा है। हादसा पोखड़ा-बैजरों मार्ग पर मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे हुआ।     

विज्ञापन


थलीसैंण के थानाध्यक्ष सतेंद्र भंडारी और क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि कोटद्वार की ओर से एक कार बैजरो आ रही थी। अचानक गावं कोलादरिया के नजदीक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे पंचराड़ नदी में जा गिरी। शोर सुनकर नजदीकी गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही थलीसैंण थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। 
विज्ञापन


Snowfall In Uttarakhand: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात, बढ़ने लगी ठंड
विज्ञापन
विज्ञापन


कार के अंदर चालक रोहित कुमार (25) पुत्र सत्यनारायण निवासी नोएडा और कुंदन सिंह (55) पुत्र ठाकुुर सिंह निवासी ग्राम कुलिंदा बीरोंखाल पौड़ी गढ़वाल मृत पाए गए। सुनील सिंह (36) पुत्र  खुशहाल सिंह निवासी ग्राम पंजेणा बीरोंखाल को गंभीर अवस्था में नदी से सड़क तक लाया गया। कार दुर्घटना को लेकर स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दुख जताया है। उन्होंने घायल के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए हैं। 

घायल सुनील सिंह ने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करता है। सोमवार शाम को कार से नोएडा अपने गांव पंजेणा के लिए निकले थे। बुधवार को उसकी ताई का श्राद्ध था। इसके लिए वह कार बुक करके आया था। सतपुली में पूर्व सैनिक कुंदन सिंह भी उनकी कार में बैठ गए। कार बैजरो पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गई। 

दोनों मृतकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में पंचनामा कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 
- प्रदीप रावत, राजस्व उपनिरीक्षक।

दुर्घटना में घायल सुनील सिंह का उपचार चल रहा है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। 
- डॉ. शैलेंद्र कुमार, चिकित्साधिकारी सीएचसी बीरोंखाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed