{"_id":"6cf24a14abfcaa64ac6b1c5ac2f46bea","slug":"accident-in-dhanaulti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोल्टी के पास कार खाई में गिरी, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनोल्टी के पास कार खाई में गिरी, 3 घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरकंडा देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे देहरादून के श्रद्धालुओं की कार खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन लोगों को मामूली खरोंचे आई हैं। गंभीर घायलों को देहरादून रेफर किया गया है।
देहरादून के आराघर निवासी अमित रमोला और उनका परिवार रविवार को अपनी कार से सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। अपराह्न करीब तीन बजे वे लौट रहे थे। कार अमित चला रहे थे और दो बच्चों समेत तीन महिलाएं उसमें सवार थे।
धनोल्टी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चिन्मय रमोला (09) पुत्र अमित, कमला रमोला (65) पत्नी पुष्पचंद रमोला, देवकी रमोला (65) पत्नी सूरतचंद रमोला घायल हो गए। चालक समेत तीन लोगों को मामूली खरोंचे आई हैं।
विज्ञापन
विधायक ने अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल
दुर्घटना के कुछ देर बाद वहां से धनोल्टी विधायक महावीर सिंह रांगड़ टिहरी से किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। विधायक ने अपने चालक और स्थानीय लोगों की मद्द से घायलों को खाई से निकलवाया।
विज्ञापन
विधायक ने अपनी कार से ही घायलों को लंढौर कम्यूनिटी अस्पताल भिजवाया। विधायक खुद लिफ्ट लेकर आए। लंढौर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है।